{"_id":"61c76fe10ce1713ce17e3b9d","slug":"sugarcane-minister-inaugurated-the-beautification-of-budha-babu-pond-shamli-news-mrt570716839","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 वर्ष पुराने बूढ़ा बाबू तालाब का सुंदरीकरण पूरा, गन्ना मंत्री ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 वर्ष पुराने बूढ़ा बाबू तालाब का सुंदरीकरण पूरा, गन्ना मंत्री ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
थानाभवन में बूढ़ा बाबू तालाब के लोकर्पण समारोह में विचार रखते गन्ना मंत्री सुरेश राणा
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुुरेश राणा ने शनिवार को 450 वर्ष पुराने एतिहासिक व धार्मिक धरोहर के रुप में विकसित बूढ़ा बाबू तालाब का लोकार्पण किया।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 450 वर्ष पुराने एतिहासिक व धार्मिक धरोहर बूढ़ा बाबू तालाब का सुंदरीकरण कार्य पूरा हो गया। गन्ना मंत्री सुुरेश राणा ने शनिवार को लोकार्पण किया। लोकार्पण से पूर्व कस्बे के दयाल आश्रम से सैकड़ों महिलाएं कलश में पावन जल लेकर पंचतीर्थी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव के नेतृत्व में तालाब पर पहुंची। वहां संतों ने हनुमान चालीसा का पाठ विधि विधान से कराया। इस मौके पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा व उनकी धर्मपत्नी नीता राणा भी मौजूद रहीं। सभी ने तालाब में जल अर्पित किया।
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्राचीन काल के बूढ़ा बाबू तालाब का एतिहासिक महत्व रहा है। आस्था के केंद्र संत बूढ़ा बाबू तालाब का जिक्र हुमायूं के शासनकाल में भी आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की पौराणिक एवं धार्मिक पहचान को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के तहत बूढ़ा बाबू तालाब का सुंदरीकरण किया गया है। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, थानाभवन नगर पालिका की ईओ मेघा गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीरज सैनी, नगर पंचायत सदस्य अनिता सैनी, नीरज गोयल, बॉबी अरोड़ा, अनिल गोयल, प्रेमचंद, विशाल गोयल, देवेंद्र पंडित, मोहम्मद अहमद, साजिद अहमद, चेयरमैन पति इंतजार अजीज, आश्रम पंचतीर्थी से स्वामी रामनरेश महाराज, स्वामी विवेकानंद, पंडित दिनेश पाठक, रवि पाठक एवं भारत भूषण शर्मा, शशि भूषण शर्मा, राकेश कंबोज, शालू राणा, राजेश तिवारी, शशी किरण सैनी आदि मौजूद रहे।