{"_id":"5942cdc34f1c1b96218b45e9","slug":"sugarcane-minister-in-the-district-still-no-sugarcane-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गन्ना मंत्री, फिर भी गन्ना भुगतान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गन्ना मंत्री, फिर भी गन्ना भुगतान नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मिल अधिकारियों से वार्ता करते पूर्व विधायक पंकज मलिक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शामली के पूर्व विधायक पंकज मलिक ने चीनी मिलों द्वारा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर नाराजगी जताई। बृहस्पतिवार को शामली शुगर मिल में यूनिट हेड से मुलाकात कर गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में गन्ना राज्य मंत्री शामली जिले के हैं, फिर भी किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा।
बृहस्पतिवार दोपहर पूर्व विधायक पंकज मलिक ने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ शामली चीनी मिल कार्यालय पहुंचकर वाइस प्रेेसीडेंट आरबी खोखर से मुलाकात की। पूर्व विधायक समर्थकों को देखकर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आरएस सहारावत, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी आर के गुप्ता मौके पर पहुंच गए। पंकज ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तथा जिले में थानाभवन से विधायक सुरेश राणा गन्ना विकास राज्य मंत्री हैं, इसके बावजूद शामली चीनी मिल पर किसानों का 118 करोड़ रुपये बकाया हैं। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसानों को 18 जून तक बकाया गन्ने का भुगतान हर हाल में चाहिए। बकाया भुगतान न होने पर 19 जून को कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ शामली चीनी मिल में बेमियादी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
पूर्व विधायक के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, हासिम प्रधान बलवा, दीपक सैनी, श्यामलाल शर्मा, बिलाल, सोहनपाल लिलौन, राजेंद्र सिंह, भूरा, अनुज कुमार, हरीश चौधरी, बाबूराम आदि मौजूद रहे। उधर, शुगर मिल के वाइस प्रेसीडेंट आरबी खोखर ने बताया कि दो दिन पूर्व ही मिल ने 28 फरवरी तक बकाया भुगतान भेजा है। शीघ्र ही किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कर दिया जाएगा।