फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane department and mill officers made hostage

गन्ना विभाग और मिल अफसरों बनाया बंधक

Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane department and mill officers made hostage
शामली गन्ना समिति कार्यालय में गन्ना विभाग और मिल अफसरों को बंधक बनाकर धरना प्रदर्शन करते भाकिय? - फोटो : SHAMLI
शामली। पिछले पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान न होने से क्षुब्ध भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर करीब साढ़े छह घंटे धरना दिया। जिला गन्ना विभाग के अधिकारी और चीनी मिल के अफसरों को बंधक बनाकर अपने बीच बैठाए रखा। चीनी मिल के अफसरों ने पिछले सत्र के भुगतान को लेकर ठोस आश्वासन नहीं दिया और वर्तमान पेराई सत्र के भुगतान पर चुप्पी साध ली। बाद में पिछले सत्र के बकाया का 50 फीसदी 20 जनवरी तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में बुधवार दोपहर साढ़े 11 बजे संगठन के कार्यकर्ता जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर जिले की तीनों चीनी मिल के अफसरों और गन्ना सहकारी समितियों के सचिवों को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर बुला लिया गया। सभी को भाकियू नेताओं ने बंधक बनाकर बैठा लिया। बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति पूछी। जिस पर ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान दस जनवरी तक, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने 31 जनवरी और थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने 15 फरवरी तक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वर्तमान पेराई सत्र का बकाया भुगतान पर ठोस जवाब नहीं दे पाए। करीब साढ़े छह घंटे तक भाकियू कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को बंधक बनाए रखा। कपिल खाटियान ने बताया कि चीनी मिल के अफसरों से घंटों की वार्ता बेनतीजा रही। जिले की सभी चीनी मिलों ने 20 जनवरी तक 91 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आश्वासन दिया है। शाम करीब साढ़े पांच बजे भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए। इस दौरान देशपाल राणा, देवराज पहलवान, ब्रह्म सिंह नाला, गुड्डू बनत, अरविंद खोड़समा, ओमपाल सैैनी, दीपक शर्मा, कंवरपाल मालेंडी, शोकेंद्र भैंसवाल, गय्यूर अहमद कैराना, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन मिल 20 तक वर्तमान सत्र का 10 करोड़ देगी
ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि ऊन चीनी मिल दस जनवरी तक पिछले सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान कर देगी। 20 जनवरी के बीच वर्तमान पेराई सत्र का 10 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
पिछले सत्र का जिले की चीनी मिलों बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति- करोड़ों रुपये
मिल- भुगतान- बकाया भुगतान- प्रतिशत
1- शामली- 308.75 करोड़ - 57.71 करोड़- 84.25
2- ऊन- 327.10 करोड़- 10 करोड़- -97.03
3- थानाभवन- 324.80 करोड़- 114.60 करोड़- 73.92
कुल - 960.65 करोड़- 182.31 करोड़- 84.05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed