फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane crushing will start from today in Thanabhavan Sugar Mill

थानाभवन चीनी मिल में आज से शुरु करेगी गन्ना पेराई

Sat, 06 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing will start from today in Thanabhavan Sugar Mill
शामली। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल रविवार से और सरशादी लाल समूह की शामली चीनी मिल सोमवार को अपना पेराई सत्र शुरू कर देगी। दोनों चीनी मिलों ने शनिवार को खरीद केंद्रों पर गन्ना तुलाई का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

रविवार को शुरू होने वाली बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल के पेराई सत्र के मद्देनजर शनिवार को थानाभवन चीनी मिल के 12 खरीद केंद्रों पर गन्ने की तौल की गई। शनिवार को सुबह 11 बजे थानाभवन चीनी मिल परिसर में श्रीरामायण पाठ शुरू हो गया है। 24 घंटे के श्रीरामायण पाठ के बाद रविवार को दोपहर दो बजे पेराई पूजन के बाद केन चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि रविवार को दो बजे चीनी मिल परिसर में पूजन व चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। शामली चीनी मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि आठ नवंबर को सुबह पेराई पूजन के बाद 12:15 बजे चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरूहोगा। शनिवार को मिल की ओर से पांच खरीद केंद्रों पर गन्ने की तौल की गई है। शामली गन्ना सहकारी समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि थानाभवन और शामली चीनी मिल की ओर से जारी गन्ना इंडेंट के तहत किसानों को गन्ना पर्ची जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed