फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mills again got warning on sugarcane payment

गन्ना भुगतान पर चीनी मिलों को फिर मिली चेतावनी

Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills again got warning on sugarcane payment
शामली। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर प्रशासन की चेतावनी दर चेतावनी का जिले की चीनी मिलों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। कई बार चेतावनी के बाद भी गन्ना भुगतान की रफ्तार काफी धीमी है। डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले के चीनी मिलों के अफसरों की बैठक बुलाकर वर्ष 2020-21 पेराई सत्र के बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा की। बकाया गन्ना भुगतान न करने पर नाराजगी जताई। फिर से चेतावनी दी कि गन्ना भुगतान में लापरवाही बरतने वाली मिलों के अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने जिले की चीनी मिलों के भुगतान की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र 2020-21 में शामली चीनी मिल द्वारा 366.46 करोड़ के सापेक्ष 269.25 करोड़ का भुगतान किया है। ऊन चीनी मिल द्वारा 337.10 करोड़ के सापेक्ष 271.17 और थानाभवन चीनी मिल द्वारा 439.40 करोड़ के सापेक्ष 255.53 करोड़ का भुगतान किया है। डीसीओ ने बताया कि जिले की चीनी मिलों पर 347 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

डीएम ने बकाया गन्ना भुगतान लक्ष्य के अनुरूप न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को शीघ्रता से भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसानों के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान में किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है तो संबंधित चीनी मिल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शामली चीनी मिल गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, एकाउंट हेड विजित जैन, चीनी मिल थानाभवन से यूनिट हेड वीरपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर और चीनी मिल ऊन से गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत एकाउंट हेड विक्रम सिंह मौजूद रहे।
पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान का आंकड़ा करोड़ में
मिल- - देय भुगतान- अवशेष भुगतान करोड़ में प्रतिशत
शामली- -366.46- 97.21 73.47 प्रतिशत
ऊन- -337.10- 65.94 80.44 प्रतिशत
थानाभवन- 439.40- 183.86 58.16 प्रतिशत
कुल भुगतान- 1142.96- 347.01 69.64 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed