फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Success comes from positive thinking

सकारात्मक सोच से मिलती है सफलता

Sun, 17 Jan 2016 12:54 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 17 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला जज आरएन कक्कड़ रहे। कहा कि सकारात्मक सोच के साथ सार्थक प्रयास करने से ही सफलता मिलती है। दूसरों के हित के लिए अपना सुख त्यागने में ही सच्ची मानवता है।
विज्ञापन


शनिवार को बार भवन में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण पर समारोह का आयोजन किया गया। एल्डर कमेटी के सदस्यों रियासत अली, राजकुमार चौहान व आरिफ चौधरी ने अध्यक्ष पद पर चौधरी शैलंद्र कुमार, महासचिव पद पर संजय कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पद राधेश्याम गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर मौ.सालिम, उपाध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन, सह सचिव पद पर अफसर अली, सह सचिव पुस्तकालय पद पर कुलदीप सिंघल को शपथ दिलाई। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यों मुख्तार हुसैन, शमीम अहमद, ओमप्रकाश चौहान, मनोज कुमार गर्ग तथा कनिष्ठ सदस्यों मौ. आरिफ सिद्दकी, नसीम अहमद, कुलदीप, नीरज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज आरएन कक्कड़, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार, अरुण कुमार, सिविल जज सीनियर डिविजन तरुण कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा, सिविल जज जूनियर डिविजन पीयूष सिद्धार्थ, कमल सिंह, सीडीओ विनोद कुमार, एसडीएम इंद्रसैन यादव, सीओ एनपी सिंह  पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में कटार सिंह, खड़क सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष वीर सैन पंवार, पूर्व महासचिव ब्रह्म सिंह, इंतजार अली, राजबीर सिंह, प्रेम चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed