फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stylis make and decorative strainer boom

स्टाइलिस करवे और सजावटी छलनी की बाजार में धूम

Sun, 01 Nov 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stylis make and decorative strainer boom
शामली करवाचौथ पर कॉस्टमेटिक के समान की खरिदारी करती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
शामली। सुहागिनों के प्रमुख त्योहार करवाचौथ की रंगत इस बार अनूठी होगी। व्रत करने वाली महिलाएं सजावटी छलनी से अपने सुहाग का दीदार करेंगी और स्टाइलिस करवे से पूजन करेंगी। बाजार में पूजन के थाल के साथ ही साधारण दीपक और तुलसी दीपक, थाली-लोटा गिफ्ट आइटम की भी धूम मची है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को देखते हुए रविवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार खुले। सुबह से बाजारों में करवाचौथ के सामान की खरीदारी के लिए महिलाओं का आना शुरू हो गया था। शहर के बड़ा बाजार में नीरज कुमार बताते हैं कि कोरोना काल के बाद खरीदारी बढ़ी है। करवाचौथ के लिए स्टील की पूजा की थाली, लोटा, स्टील की छलनी आदि सामान की अच्छी खासी बिक्री हुई है। सामूहिक पूजा की थाली 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की है।
विज्ञापन

गांधी चौक स्थित करुण द्विवेदी का कहना है कि करवाचौथ पर गिफ्ट आइटम में अंगूठी, गले का हार 300 रुपयेे से 800 रुपये तक कानों के आइटम 50 रुपये से लेकर 300 रुपये, पाजेब -फैंसी 30 रुपये से लेकर 50 रुपये तक पाजेब गिफ्ट आइटम पसंद किए जा रहे है। सराफा व्यापारी धर्मवीर के मुताबिक करवाचौथ के त्योहार में चांदी की चुटकी, पाजेब, मंगलसूत्र खरीदने में सुहागिनों का ओर रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ के आइटम
आइटम धनराशि
स्टील का सागर 100 रुपये
थाली 100- 200 रुपये
लोटा 30- 50 रुपये
सजावटी मिट़्टी के करवाचौथ के आइटम
मिट्टी का करवा 45 रुपये
साधारण दीपक 5- 10 रुपये
तुलसी दीपक 10 रुपये

शामली करवाचौथ पर कॉस्टमेटिक के समान की खरिदारी करती महिलाएं

शामली करवाचौथ पर कॉस्टमेटिक के समान की खरिदारी करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

ामली करवाचौथ पर छलनी की खरिदारी करती महिला

ामली करवाचौथ पर छलनी की खरिदारी करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली करवाचौथ पर बडा बाजार में दुकान पर सजी पूजा की थाली व अन्य सामान

शामली करवाचौथ पर बडा बाजार में दुकान पर सजी पूजा की थाली व अन्य सामान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed