फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students won medals in block level competition

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्रों ने जीते मेडल

Fri, 18 Oct 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students won medals in block level competition
कांधला (शामली)। प्राथमिक विद्यालय लिसाढ़ में ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह बालियान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का आगाज किया गया। इसके बाद 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़ बालक और बालिका वर्ग में कुश्ती, खो-खो, बैडमिंटन, लंबी कूद, राष्ट्रीय एकांकी आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी श्याम की बालिकाओं ने लोक नृत्य और राष्ट्रीय एकांकी में 16 गोल्ड मेडल प्राप्त किए। विजेता छात्राओं का गांव गढ़ी श्याम में पहुंचने पर ग्रामीणों नेे स्वागत किया गया। शिक्षिका रेणुलता ने बताया की ब्लाक स्तर पर विजेता छात्र- छात्राएं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed