फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students will read from new books

शामली: नए सत्र में पहले दिन से ही नई किताबों से पढ़ेंगे विद्यार्थी

Thu, 09 Feb 2023 06:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Feb 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Students will read from new books
- परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र शुरू होने से पहले पहुंचेगी किताबें
विज्ञापन

- पहुंचीं 98339 किताबों की पहली खेप, जिले में आनी है 6.39 लाख किताबें
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। परिषदीय विद्यालयों में इस बार नया शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले ही नई पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएं पहुंच जाएंगी। पिछले साल शैक्षिक सत्र आधे से ज्यादा बीतने के बाद नई पाठ्य पुस्तकें विद्यार्थियों को मिल पाईं थीं। जिले में 98339 नई किताबों की पहली खेप पहुंच गई है।
कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में पिछले साल नई किताबों के लिए विद्यार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ा था। आधे से अधिक शैक्षिक सत्र बीतने के बाद नई किताबें विद्यार्थियों तक जैसे-तैसे पहुंच पाईं थीं। विद्यार्थियों को पहले साल की पुरानी फटी-पुरानी किताबों से ही काम चलाना पड़ा था। इस बार शासन ने नया शैक्षिक सत्र 2023-24 शुरू होने से पहले नई पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाओं को विद्यालयों में भेजने के निर्देश दिए हैं। ताकि पहले ही दिन से विद्यार्थियों को नई किताबें मिलने से शिक्षण कार्य शुरू हो सके। जिले को नए सत्र के लिए कक्षा चार से आठ तक की कुल 6,39,696 नई किताबें मिलेंगी। इनमें से 98,339 किताबों की पहली खेप जिले को मिल गई है। जल्द ही और किताबों के मिलने की उम्मीद है। अगले महीने से नई किताबों का विद्यालयों को वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा। शासन ने 31 मार्च तक नई किताबों के वितरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- कोट
नए शैक्षिक सत्र के लिए नई किताबों का वितरण 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश मिले हैं। जिले में किताबें आनी शुरू हो गईं हैं। किताबों की विद्यालयों में ढुलाई कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रकिया पूरी होने पर विद्यालयों में किताबों का वितरण शुरू हो जाएगा। -अमित कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता बेसिक शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed