{"_id":"5e04fdb08ebc3e87c20e5999","slug":"students-took-online-exam-shamli-news-mrt460716281","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने दी ऑनलाइन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने दी ऑनलाइन परीक्षा
विज्ञापन
शामली बीएसएम स्कूल में ‘‘परीक्षा पे चर्चा‘‘ कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
विद्यार्थियों ने दी ऑनलाइन परीक्षा
शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में परीक्षा पे चर्चा विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में चुने गए विद्यार्थियों को जनवरी माह में दिल्ली में आयोजित तृतीय सत्र -परीक्षा पे चर्चा 2020 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के समक्ष अपने प्रश्नों को रखने का मौका मिलेगा। बृहस्पतिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यायार्थियों को शामिल किया गया।
प्रधानमंत्री के इंट्रेक्शन प्रोग्राम के तीसरे सत्र के तहत परीक्षा पे चर्चा 2020 पर कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लेखन के कई बिंदु दिए गए थे। इन बिंदुओं पर लेखन के माध्यम से अपने विचारों को उजागर करना था। यह प्रतियोगिता कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आयोजित की गई। प्रथम बिंदु रहा कि आपके जीवन में आने वाला वह व्यक्ति जिसने आपको शिक्षा यात्रा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। आप उसका आभार किस प्रकार प्रकट करेंगे। इस विषय पर विद्यार्थियों ने 300 शब्दों में अपने विचार लिखे। द्वितीय बिंदु लक्ष्य निर्धारण अर्थात आपने अपने भविष्य के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किया है, और आप उसे कॅरियर के रूप में क्यों चाहते हैं। तीसरा बिंदु वर्तमान परीक्षा तंत्र की कसौटी पर जांच। चौथा बिंदु रहा हमारे संवैधानिक कर्त्तव्य व जिम्मेदारी। पांचवां बिंदु शिक्षा से स्तर अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों में संतुलन किस प्रकार बनाया जा सकता है, आदि शामिल रहे। प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान के मुताबिक इस प्रतियोगिता में चुने गए विद्यार्थियों को जनवरी माह में दिल्ली में आयोजित तृतीय सत्र परीक्षा पे चर्चा 2020 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने प्रश्नों को रखने को मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन पर प्रबंधन समिति से चेेयरमैन सूर्यवीर सिंह और मैनेजर छाया सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। शिवम छाबड़ा, जावेद खान, अशोक कुमार, कमल कुमार, प्रीती चौहान, प्रिया का सहयोग रहा।