फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students studying together for 45 minutes

45 मिनट तक एक साथ पढ़े विद्यार्थी

Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students studying together for 45 minutes
शामली में जैन कन्या इन्टर कॉलेज में पढे़ शामली की आकृति बनाते विद्या​र्थी। - फोटो : SHAMLI
शामली। शासन के निर्देश पर जनपद के सभी माध्यमिक स्कूल-कालेजों में विद्यार्थियों द्वारा एक साथ 45 मिनट तक बैठकर पढ़ाई की गई।
विज्ञापन

शासन ने पढ़े लखनऊ की तर्ज पर सभी जनपदों में यह कार्यक्रम लागू किया है। शामली जनपद में यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया।
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि डीएम अखिलेश सिंह के निर्देशन में निर्धारित समय सुबह दस बजे से 10.45 बजे तक सभी माध्यमिक स्कूल-कालेजों में अलग-अलग आकृति बनाकर उसमें बैठकर एक साथ पढ़ाई की। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी रूचि के अनुसार मनपसंद किताबें पढ़ी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना है। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कालेज में सुबह 10 बजे छात्रों ने सर्किल और भारतीय मानचित्र की आकृति को तैयार कर एक साथ अध्ययन किया। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में छात्राओं ने पढ़े शामली, ज्यामीतिय और किताब की आकृति बनाकर अध्ययन किया। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर, श्यामपट पर आकृतियां उकेरकर भी पढ़ने के महत्व को समझाया। मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका, इंदु शर्मा, रूपा गर्ग आदि मौजूद रहीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसावी में बीएसए गीता वर्मा के निर्देशन में पढे़ शामली कार्यक्रम के तहत बच्चों को इंडिया, वृत्ताकार, भारत मानचित्र आकृति में बैठाकर अपनी स्वेच्छा से पुस्तक पढ़ने के लिए स्वतंत्रता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed