{"_id":"6264423a18109c7fc27d1978","slug":"students-showed-interest-in-scientific-technology-skills-shamli-news-mrt5857639117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक तकनीक कौशल में दिखाई रूचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक तकनीक कौशल में दिखाई रूचि
विज्ञापन
शामली सेंट आरसी स्कूल में आयोजित विज्ञान कार्यशाला में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली में दो दिवसीय तकनीकी कौशल विकास विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर वैज्ञानिक तकनीक कौशल के प्रति अपनी रुचि को प्रदर्शित किया।
शनिवार को आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन प्रधानाचार्या मीनू संगल ने किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने हर क्षेत्र में आविष्कार कर मानव जीवन को अत्यंत ही सरल बना दिया है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इन सब आविष्कारों के विषय में जानकारी प्राप्त करें। कार्यशाला में कक्षा-7 के विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रो मैगनेट तैयार करने की विधि के बारे में बताया। इस प्रोजेक्ट को बनाने में कार्ड बोर्ड, बैटरी, कॉपर वायर आदि सामग्री का प्रयोग किया गया।
कक्षा-9 के छात्रों को क्रोमेटोग्राफी एवं सेंट्रीफ्यूज के बारे में जानकारी दी गई। इसमें छात्रों ने इलेक्ट्रिक मीटर, बैटरी, स्विच, कंटनर्स, कार्ड बोर्ड ट्रे वायर (तार) आदि का प्रयोग करके सेंट्रीफ्यूज उपकरण बनाया। इस अवसर पर आदित्य कुमार, उप प्रधानाचार्य आरपीएस मलिक, अरविंद चौधरी, फैजान, मनीष मित्तल, अनीता वत्स, प्रतिमा शर्मा मौजूद रहे।