फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students shed light on Atalji's life

विद्यार्थियों ने अटलजी के जीवन पर डाला प्रकाश

Fri, 27 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students shed light on Atalji's life
शामली आरके इन्टर कॉलिज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बोलती छात्रा व मौजूद शिक्षक - फोटो : SHAMLI
विद्यार्थियों ने अटलजी के जीवन पर डाला प्रकाश
विज्ञापन

शामली। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर जिले के शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने अटल जी के जीवन पर विभिन्न दृष्टिकोण से प्रकाश डाला।

बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर के करनाल रोड स्थित राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता में अटल जी के जीवन पर वक्ताओं ने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान जैन कन्या इंटर कालेज की नैनी सैनी व मनीषा ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान नदीम अली ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में पारूल मलिक, संतलाल, तनु सैनी शामिल रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह, रितेंद्र कुमार, रतनेश कुमार, श्रवण कुमार, नीरज बेेनीवाल, सहदेव सिंह, शिवकुमार लोकेश शर्मा, अरुण कुमार शामिल रहे। संचालन रविकुमार ने किया। उधर, हिंदू कन्या इंटर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ईसा मंसूरी प्रथम, बृंदा द्वितीय तान्या, तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर प्रधानाचार्या डाक्टर दीपाली गर्ग, नीरजा वर्मा, सुनीता राय, मधु तोमर, सजीव पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed