{"_id":"62f15c972965793a97096484","slug":"students-salute-the-martyrs-shamli-news-mrt6002952173","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने शहीद स्मारक पर घोष सलामी व राष्ट्रगान का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने शहीद स्मारक पर घोष सलामी व राष्ट्रगान का आयोजन
विज्ञापन
पुलवामा के शहीद अमित कोरी के स्मारक पर राष्ट्रगान का आयोजन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कुड़ाना रोड स्थित पुलवामा हमले के शहीद अमित कोरी के स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण व घोष से सलामी दी।
विद्यार्थियों के साथ उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, प्रबंध समिति के पदाधिकारी अरविंद भार्गव, आचार्य नीटू कश्यप, बिजेंद्र सिंह, नितिन कुमार, मोहित कुमार शहीद के पिता सोहनवीर सिंह के पास पहुंचे। उनको साथ लेकर कुड़ाना रोड स्थित पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद उनके पुत्र अमित कोरी के स्मारक पर पहुंचे और माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया। स्मारक स्थल पर उपस्थित सभी छात्रों व आगंतुकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रभक्ति की भावना को दृढ़ किया। उप प्रधानाचार्य मलूक चंद ने शहीद सैनिक के पिता व उनके भाइयों द्वारा स्मारक स्थल पर की गई बेहतर व्यवस्था हेतु उनका आभार जताते हुए शहीद परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतवासी वीर सेनानी अमित कोरी के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।