फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students protest against skipping exams

परीक्षा छूटने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

Fri, 27 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students protest against skipping exams
शामली आरके डिग्री कॉलेज पर परीक्षा छूटने पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : SHAMLI
शामली। बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा छूटने पर राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज शामली के गेट पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि उन्हें परीक्षा के कार्यक्रम की पूर्व में सही जानकारी नहीं दी गई। उनकी परीक्षा दूसरी पाली से बदलकर पहली पाली में कर दी गई, जिस कारण वे समय पर परीक्षा देने नहीं पहुंचे। छात्रों ने डीएम से भी इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार को बीए द्वितीय वर्ष की क्वालीफाइंग कोर्स जनरल अवेयरनेस की परीक्षा थी। व्यक्तिगत छात्रों की इस विषय की परीक्षा पहली पाली में सुबह सात से नौ बजे तक हुई, जबकि कुछ छात्र दूसरी पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे परीक्षा देने पहुंचे, तो उन्हें पहली पाली में परीक्षा होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

परीक्षा छूटने पर उन्होंने आरके पीजी कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कालेज की तरफ से उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई, जिस कारण उनकी परीक्षा छूट गई। छात्रों ने इस मामले की सूचना डीएम जसजीत कौर से करते हुए परीक्षा दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
- विश्वविद्यालय की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुछ छात्रों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिस कारण उनकी परीक्षा छूट गई। इस बारे में विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया जाएगा। पहली पाली में कुल 1071 में 903 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 168 अनुपस्थित रहे। - डॉ. अरविंद कुमार, प्राचार्य आरके पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed