फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students pledge to take care of plants

विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने का लिया संकल्प

Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students pledge to take care of plants
शामली आरके डिग्री कॉलेज में पौधरोपण करते छात्र छात्राएं व शिक्षक - फोटो : SHAMLI
विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/गढ़ीपुख्ता। वन महोत्सव अभियान के तहत तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी शिक्षण संस्थाओं में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सिल्वर बेल्स इंस्टीटयूट फॉर हायर एजूकेशन शामली में संस्थान प्रबंधक अरुण बंसल, मानस संगल, अतुल बंसल, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। वीीे, पर्यावरण बचाने और पेड़-पौधों की देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. एमएल गुप्ता ने पेड़-पौधों की महत्ता को समझाई। उन्होंने बताया कि केवल पेड़-पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी उचित देखभाल भी आवश्यक है। वातावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का होना बहुत जरूरी है। यहां डॉ. विनोद कुमार, दीपक गर्ग, डॉ. मयंक संगल, पंकज जिंदल, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।
आरके पीजी कॉलेज शामली में तीसरे दिन भी पौधरोपण किया गया। डॉ. मनोज मलिक व डॉ. अजय कुमार के निर्देशन में युवा वन एवं बाल वन कार्यक्रम के तहत कॉलेज के खेल मैदान में सागौन व गुलमोहर आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कॉलेज की छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त सत्येंद्र शर्मा, विनायक मलिक, डॉ. सचिन, डॉ. विकास कुमार, कपिलदेव, सेठपाल, शिवकुमार शर्मा, अंकित सिंघल, शमशाद, तसव्वर, रामवीर आदि ने पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि तीन दिन में 400 पौधे रोपे गए हैं।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछोया स्थित देवस्थली गुरुकुल एवं देवस्थली विद्यापीठ में पौधरोपण किया गया। प्रेमकुल मिशन के अध्यक्ष प्रेमसिंह दिलावरे ने छात्रों को पेड़-पौधों का महत्व बताया। देवस्थली गुरुकुल के प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह ने छात्रों को वृक्ष रक्षा की शपथ दिलाई। उपप्रधानाचार्य रूबी पंवार, प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, ज्योति, प्रियंका, शैली, शताक्षी दिलावरे, अनिकेत, शुभम, हिमानी, ललिता आदि ने पौधे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द गोल्ड पब्लिक स्कूल कांधला में भी पौधरोपण किया गया। स्कूल के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार और कोआर्डिनेटर रंजना आदि मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। स्कूल चेयरमैन ने छात्रों को कम से कम एक-एक पौधा लगाने व देखभाल का संकल्प लेने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed