फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students made aware about cyber crime

छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

Thu, 03 Mar 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students made aware about cyber crime
पब्लिक इंटर कॉलेज में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते छात्र। - फोटो : SHAMLI
छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

कैराना। साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचने के लिए कई बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य मोहकम सिंह व एसआई पवन सिरोही ने कहा कि किसी अपरिचित व्यक्ति की फोन कॉल आने पर अपने वित्तीय मामले की डिटेल कभी भी शेयर न करें। सोशल साइट के माध्यम से या ऑनलाइन मदद के नाम पर रुपये मांगने वालों को बिना पहचान किए कोई धनराशि न दें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने अकाउंट का विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, ओटीपी नंबर व एसएमएस को शेयर न करें। एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करें। किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। अपने एटीएम कार्ड की सुरक्षा विशेष तौर पर करें। इसका प्रयोग स्वयं अथवा अत्यंत विश्वसनीय व्यक्ति के द्वारा ही करवाएं। अपने खाते का पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें न ही उसे कंप्यूटर या मोबाइल पर सेव करें।
विज्ञापन

अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलें। टीवी, अखबार, ऑनलाइन माध्यम के जरिये दिए जाने वाले लोक लुभावने ऑफरों के झांसे में न आएं। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930, 55260 या 112 पर कॉल करें। तत्पश्चात थाना बैंक साइबर सेल को सूचना जरूर दें। एंटी वायरस, एंटी स्पाइवेयर और अन्य साइबर सुरक्षा वाले उपकरण सॉफ्टवेयर अपने कंप्यूटर, मोबाइल में इंस्टॉल करें। साइबर अपराध से बचने के लिए युवाओं को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed