फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students fire the imagination of the voter awareness

छात्रों ने मतदाता जागरूकता की अलख जगाई

Thu, 14 Jan 2016 01:02 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 14 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Students fire the imagination of the voter awareness
शामली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस सप्ताह के तहत शिक्षण संस्थानों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पेंटिंग बनाकर  मतदान के प्रति जागरूकता की अलख जगाई।
विज्ञापन


बुधवार को वीवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान-2016 के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी और प्रधानाचार्य वीके गुलाटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने में छात्रों की विशेष भूमिका रही है। पेंटिंग ऐसा माध्यम है, जिससे कम शब्दों में अधिक बात कही जा सकती है। इस दौरान स्वीप कॉर्डिनेटर डा. अनुराग शर्मा ने कहा कि मतदान के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा। इसके लिए छात्रों की जागरूकता           जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रीना सिंह, अर्जुन राम, पीके गोयल, अर्चना शर्मा, प्रमोद कुमार, रजनीश कुमार, डा. मनोज शर्मा, अमरपाल सिंह, दिनेश तोमर, मुकेश शर्मा मौजूद रहे। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सतीश आत्रेय, रामनाथ, विनीता देवी, घनश्याम वशिष्ठ, राहुल संगल मौजूद रहे।

श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस सप्ताह के तहत छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर आकर्षक पेंटिंग बताई। प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम तथा इरम को द्वितीय स्थान मिला।


भैंसवाल में कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक किया। प्रतियोगिता में नगमा प्रथम, अदिति द्वितीय तथा हिमांग्रि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ऊषा सहरावत ने छात्राओं को मतदान और लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed