फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students deprived of exams performed

युवकों को गंजा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students deprived of exams performed
युवकों को गंजा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली, कैराना। नशीले पदार्थ खरीदने आए दो युवकों को गंजा करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी सात नामजद व 15-20 अज्ञात में से पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को दो वीडियो वायरल हुए थे, जो गांव खुरगान की थी। जिनमें दो युवकों को पकड़ कर स्मैक खरीदने का आरोप लगाते हुए गंजा कर दिया था। अब इस मामले में गांव रामड़ा निवासी युवक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि 10 अगस्त को उसके रामड़ा निवासी चाचा व पानीपत निवासी फूफा खुरगान से दवाई लेने गए थे। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उन पर स्मैक खरीदने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से पिटाई की। बाद में उन्हें गंजा कर दिया। इससे 8 दिन पहले भी खुरगान में उसके गांव के एक युवक के साथ मारपीट करते हुए गंजा कर दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी अकरम चौहान, मुस्तकीम, आबाद, तसव्वर उर्फ भूरा, कय्यूम, शहनवाज, आलिम निवासी खुरगान तथा 15-20 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि आरोपी अकरम चौहान, मुस्तकीम, तसव्वर उर्फ भूरा व शहनवाज को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed