{"_id":"6116ba5e8ebc3edfbd325f37","slug":"students-deprived-of-exams-performed-shamli-news-mrt551782215","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से वंचित छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से वंचित छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली आरके डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा से वंचित छात्रों ने किया प्रदर्शन
शामली। आरके पीजी कालेज शामली में परीक्षा से वंचित बीए द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि उन्हें परीक्षा के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई।
शुक्रवार दोपहर को आरके पीजी कालेज के मुख्य द्वार पर करीब 30 छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। अश्वनी पंवार, वसीम खान, अमित, अभिषेक चौहान, मोहित, रोहित, मोनित, विकास आदि ने बताया कि वे बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उनकी परीक्षा चार अगस्त को द्वितीय पाली से परिवर्तित होकर 13 अगस्त को प्रथम पाली में होनी थी, लेकिन कालेज में उन्हें बताया गया कि परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। वह द्वितीय पाली में परीक्षा देने पहुंचे, लेकिन वहां पता चला कि परीक्षा पहली पाली में हो चुकी है। उन्होंने कालेज पर सही जानकारी न देने की वजह से परीक्षा छूटने का आरोप लगाते हुए समाधान की मांग की।
आरके कालेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम पाली में जनरल कोर्स की परीक्षा सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे तक थी। इस परीक्षा में कुल 778 छात्र पंजीकृत थे। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े आठ बजे एक छात्र और एक छात्रा उनसे कार्यालय में मिले थे, लेकिन तब परीक्षा शुरू हुए एक घंटे से अधिक समय हो चुका था, नियमानुसार एक घंटे बाद उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति उनके स्तर से नहीं दी जा सकती थी। जिन छात्रों की परीक्षा छूट गई है, उन्हें विश्वविद्यालय स्तर से अगले साल परीक्षा देने का मौका दिया जा सकता है।