{"_id":"5de955f88ebc3e54a1340a49","slug":"students-brighten-the-name-of-the-country-by-winning-the-olympics-shamli-news-mrt457250884","type":"story","status":"publish","title_hn":"-छात्र छात्राएं ओलपिंक जीत कर देश -परिवार का नाम रोशन करे- --अर्जुन अवार्डी सुभाष पहलवान बोले ---------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-छात्र छात्राएं ओलपिंक जीत कर देश -परिवार का नाम रोशन करे- --अर्जुन अवार्डी सुभाष पहलवान बोले ---------
विज्ञापन
शामली में रायल पब्लिक स्कूल में क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सुभाष पहलवान का स्वागत करते
- फोटो : SHAMLI
छात्र-छात्राएं ओलंपिक जीत कर देश का नाम रोशन करें
शामली। रायल पब्लिक स्कूल में एथलीट मीट-2019 का बुधवार को आगाज हो गया। अर्जुन अवार्डी विजेता सुभाष तोमर ने अपने खेल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि सुविधाओं के अभाव में ओलंपिक नहीं जीत पाया। उन्होंने कहा कि अब स्कूलों व परिवारों में विद्यार्थियों को सुविधाएं प्राप्त होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ओलंपिक खेलों में जीतकर अपने परिवार, स्कूल व देश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को कैराना रोड रायल पब्लिक स्कूल में एथलीट मीट आह्वान 2019 का शुुुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी विजेता व भारत केसरी रहे सुभाष तोमर, स्कूल प्रबंधक विजय मलिक, अमरदीप मलिक, प्रधानाचार्य निर्मला मलिक, उपप्रधानाचार्य विक्रांत राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी विजेता सुभाष तोमर, आरआरडी उपाध्याय, राकेश सरोहा, विनय आर्य व नीटू पहलवान का अभिनंदन किया। समारोह में मंच का संचालन कर रहे शिक्षक अभिनव व अनुभूति द्वारा स्कूल के स्पोर्ट्स कैप्टन उदयवीर, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन अंशिका द्वारा मशाल लेकर विद्यालय के खेल के मैदान की दौड़ लगाकर परिक्रमा की। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी सुभाष तोमर ने मशाल जलाकर एथलीट मीट आह्वान 2019 का शुभारंभ किया। खेल शिक्षक विकास खैवाल द्वारा छात्र- छात्राओं को एथलीट मीट प्रतिज्ञा कराई। छात्र-छात्राओं व स्कूल बैंड के साथ मार्च पास्ट किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडली ने अतिथियों को सलामी दी। छात्र- छात्राओं की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मंच संचालक शिक्षक अभिनव मलिक, संचालिका अनुभूति सिंह ने मुख्य अतिथि सुभाष तोमर के जीवन में हासिल हुई उपलब्धियों की जानकारी दी। एथलीट मीट में पहले दिन छात्र सचिन (सत्या हाउस) प्रथम, विनीत (आस्था हाउस) द्वितीय एवं अभिजीत (निष्ठा हाउस) तृतीय स्थान प्राप्त कर लंबी कूद में विजयी हुए। इसी प्रकार छात्राओं की लंबी कूद में अपूर्वा (आस्था हाउस) प्रथम, फराह (अहिंसा हाउस) द्वितीय एवं खुशी (निष्ठा हाउस) तृतीय स्थान प्राप्त कर विजयी हुई। इस मौके पर आरआरडी उपाध्याय, प्रधानाचार्या निर्मला मलिक, प्रबंधक विजय मलिक, अमरदीप मलिक व सभी मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।