फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student unconscious due to beating, complaint against teacher

शामली: मां का बड़ा आरोप, अध्यापक की पिटाई से छात्र बेहोश, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

Wed, 12 Oct 2022 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 05:47 PM IST
सार

एक महिला ने अध्यापक पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि अध्यापक की पिटाई से उसका बेटा बेहोश हो गया।

विज्ञापन
Student unconscious due to beating, complaint against teacher
थानाभवन थाने में खानपुर निवासी छात्र हिमांशु को लेकर शिक्षक की शिकायत करने पहुचे छात्र के माता प - फोटो : SHAMLI

विस्तार

शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर में जूनियर हाईस्कूल अध्यापक पर कक्षा छह के छात्र को पीटने का आरोप लगाया है। छात्र की मां ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी कक्षा छह का छात्र हिमांशु पुत्र अमर सिंह गांव में ही स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ता है। थानाभवन थाने पहुंची हिमांशु की मां पिंकी ने थाने में तहरीर दी कि उसका पुत्र विद्यालय में पढ़ने गया था। इसी दौरान पास बैठे दूसरे छात्र ने पुत्र हिमांशु के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप है कि इसका विरोध करने पर वहां पढ़ा रहे अध्यापक ने उसके पुत्र की बेरहमी से पिटाई की, जिसके चलते वह बेहोश हो गया। चिकित्सक से उपचार कराने के बाद हिमांशु होश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार

उधर, आरोपी अध्यापक माधव शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चों में झगड़ा हो रहा था। जिसके चलते दोनों बच्चों को डांट कर बैठा दिया था। बच्चों में झगड़ा होता है तो उन्हें डांटना भी पड़ता है और पीटना भी पड़ता है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर आई है, मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed