{"_id":"6345b8708c382e67b65f55a8","slug":"student-unconscious-due-to-beating-complaint-against-teacher-shamli-news-mrt6090589147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: मां का बड़ा आरोप, अध्यापक की पिटाई से छात्र बेहोश, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: मां का बड़ा आरोप, अध्यापक की पिटाई से छात्र बेहोश, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
Wed, 12 Oct 2022 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 05:47 PM IST
सार
एक महिला ने अध्यापक पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि अध्यापक की पिटाई से उसका बेटा बेहोश हो गया।
विज्ञापन
थानाभवन थाने में खानपुर निवासी छात्र हिमांशु को लेकर शिक्षक की शिकायत करने पहुचे छात्र के माता प
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर में जूनियर हाईस्कूल अध्यापक पर कक्षा छह के छात्र को पीटने का आरोप लगाया है। छात्र की मां ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी कक्षा छह का छात्र हिमांशु पुत्र अमर सिंह गांव में ही स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ता है। थानाभवन थाने पहुंची हिमांशु की मां पिंकी ने थाने में तहरीर दी कि उसका पुत्र विद्यालय में पढ़ने गया था। इसी दौरान पास बैठे दूसरे छात्र ने पुत्र हिमांशु के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोप है कि इसका विरोध करने पर वहां पढ़ा रहे अध्यापक ने उसके पुत्र की बेरहमी से पिटाई की, जिसके चलते वह बेहोश हो गया। चिकित्सक से उपचार कराने के बाद हिमांशु होश में आया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार
उधर, आरोपी अध्यापक माधव शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चों में झगड़ा हो रहा था। जिसके चलते दोनों बच्चों को डांट कर बैठा दिया था। बच्चों में झगड़ा होता है तो उन्हें डांटना भी पड़ता है और पीटना भी पड़ता है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर आई है, मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें