{"_id":"615f4b738ebc3ed091349ac5","slug":"student-of-satyanarayan-college-was-the-first-in-folk-dance-shamli-news-mrt5596945131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यनारायण कालेज के छात्र-छात्रों ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यनारायण कालेज के छात्र-छात्रों ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्यनारायण कालेज के विद्यार्थी रहे लोकनृत्य में प्रथम
शामली। मंडल स्तरीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर कालेज व जनपद का नाम रोशन किया है। कालेज पहुंचने पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।
श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि सहारनपुर के इस्लामिया इंटर कालेज में छह अक्तूबर को प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय ‘युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम’ में कालेज के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें 20 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कालेज व जिले का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य के मुताबिक मंडल स्तरीय कार्यक्रम में कालेज ने लोक नृत्य में प्रथम, एकांकी में द्वितीय और लोकगीत में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में चयनित 20 छात्र-छात्राएं अब जोनल स्तर पर बरेली में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
बृहस्पतिवार को कालेज में पहुंचे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कला एवं संस्कृति निर्देशिका छवि शर्मा व सोनिया सिंघल को बधाई दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, अनिल कश्यप, महेश गौड़, रामनाथ, शिवकुमार, फूल कुमार, अश्वनी, अक्षय जिंदल, लक्ष्मी गर्ग, नीतू अग्रवाल, ज्योति तायल, अमित कुमार, मोहित मित्तल आदि मौजूद रहे।