फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student Himanshu jumped into the Yamuna river located on the UP-Haryana border, video went viral

हिमांशु ने क्यों उठाया ये कदम?: पुल से लटका और यमुना नदी की उफनती लहरों में लगा दी छलांग, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 06 Sep 2025 10:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Sep 2025 10:38 PM IST
सार

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी के पुल पर एक युवक पहुंचा। आवागमन के लिए बाधित पुराने जर्जर पुल की क्षतिग्रस्त रैलिंग को पार कर लटक गया। 

विज्ञापन
Student Himanshu jumped into the Yamuna river located on the UP-Haryana border, video went viral
यमुना में पुल से लटककर कूदा छात्र - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना समालखा के गांव पंचवटी निवासी आयुर्वेद की पढ़ाई कर रहे छात्र हिमांशु (20) पुल से लटककर यमुना नदी की उफनती लहरों में कूद गया। इस दौरान वहां मौजूद कई युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। छात्र की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। वहीं, छात्र के लटकते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी के पुल पर एक युवक पहुंचा। आवागमन के लिए बाधित पुराने जर्जर पुल की क्षतिग्रस्त रैलिंग को पार कर लटक गया और यमुना में कूद गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। युवक का नाम हिमांशु (20) निवासी पंचपट्टी समालखा जनपद पानीपत हरियाणा है। उसके इस कदम के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। वह किस वाहन से पुल पर पहुंचा था, यह भी स्पष्ट नहीं हुआ। उसके पास एक टैबलेट और बैग था, जिसे उसने कूदने से पहले पुल पर छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिमांशु ने पहले पुल से नीचे यमुना को देखा और फिर लटक कर यमुना की गहरी लहरों में कूद गया। फ्लड पीएसी के जवान और स्थानीय गोताखोर साजिद व मुस्तकीम उर्फ बिल्लू ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन नदी की तेज धार और गहराई के कारण देर रात तक भी हिमांशु का कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

हिमांशु के ताऊ ओमप्रकाश ने फोन पर बताया कि हिमांशु ने यमुना में कूदने से पहले अपने दोस्तों को मोबाइल फोन से मैसेज किए थे। मैसेज में लिखा था कि उसे प्रॉब्लम है और वह सुसाइड कर रहा है। उसने अपनी लोकेशन भी भेजी। दोस्त ने उन्हें जानकारी दी तो उन्होंने हिमांशु के मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद वे यमुना नदी के पुल पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हिमांशु यमुनानगर से यमुना नदी पर पहुंचा। वह शनिवार को घर नहीं आया था। हिमांशु के साथ परिवार वालों का कोई झगड़ा नहीं था। हिमांशु के पिता जय भगवान सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। हिमांशु का एक भाई विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। जबकि हिमांशु यमुनानगर में आयुर्वेद की पढ़ाई कर रहा है।

उधर, इस हादसे के समय का वीडियो वहां मौजूद किसी युवक ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्र की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि छात्र ने कूदने से पहले पुल पर मौजूद दो बच्चों को अपने मोबाइल फोन का लॉक खोल कर वीडियो बनाने को कहा था। बच्चों ने भी युवक को कूदने से रोका लेकिन उसने नहीं सुनी। देर रात तक यमुना में कूदे युवक का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed