फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   student going to take the exam died due to current

परीक्षा देने जा रहे छात्र की करंट से मौत

Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
student going to take the exam died due to current
शामली में मृतक छात्र निलेश सचदेवा की फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में वीवी इंटर कालेज रोड पर बारिश के दौरान खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। वह सुबह बीएड की परीक्षा देने जा रहा था। घर से 100 कदम दूरी पर यह हादसा हो गया। छात्र को पानी से निकालकर पुलिस सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नया बाजार के मूल निवासी नीलेश सचदेवा मंगलवार रात अपने चाचा प्रवीण के यहां पहुंचा था। नीलेश का परिवार करीब एक साल से शाहदरा, दिल्ली में रेलवे स्टेशन के सामने बिहारी कॉलोनी में रह रहा है। नीलेश वहां पर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे नीलेश बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा देने वीवी डिग्री कॉलेज जा रहा था। घर से करीब 100 कदम दूर जब वह वीवी इंटर कॉलेज रोड पर पहुंचा, तो वहां बारिश का पानी भरा हुआ था, जिसमें खंभे से करंट फैला हुआ था। करंट की चपेट में आने से निलेश पानी में गिर गया।
विज्ञापन

करीब पौने सात बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को पानी से निकालकर सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड और प्रवेशपत्र से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पहले शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शामली  में मृतक छात्र के घर पर जानकारी लेने  पहुंचे लोग।

शामली में मृतक छात्र के घर पर जानकारी लेने पहुंचे लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed