{"_id":"61706c2709e03b44d132c14c","slug":"student-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-shamli-news-mrt561539141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र की मौत
विज्ञापन
कैराना के कंडेला में बस की छत पर चढने के दौरान करंट लगने से छात्र की मौत-सत्यम का फाइल फोटो
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। कॉलेज जाने के लिए बस की छत पर चढ़ते समय 11वीं का छात्र हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह बस से नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। उसके साथ खड़ा छात्र भी करंट लगने से झुलस गया।
जिला बागपत के नसरौली बरवाला निवासी 15 वर्षीय सत्यम पिछले चार साल से कंडेला में अपनी बहन मधु की ससुराल में रह रहा था। शामली के वीवी इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे सत्यम अपने साथी लखन उर्फ विजय कुमार के साथ कॉलेज जाने के लिए घर से गया था। कंडेला बस अड्डे पर दोनों छात्र कैराना से शामली जाने वाली प्राइवेट बस की छत पर चढ़ने लगे। दोनों छात्र बस की छत पर जैसे ही चढ़े तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से उसका हाथ टकरा गया। तेज करंट लगने से सत्यम बस की छत से नीचे सड़क पर जा गिरा, जबकि लखन बस की छत पर ही बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों छात्रों को शामली प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ शामली हॉस्पिटल पहुंचे। लखन को शामली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लखन के पिता प्रमोद मुखिया ने बताया कि उनके बेटे की हालत में अब सुधार है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सत्यम के माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। सत्यम के शव को लेने के लिए उसके पैतृक गांव से चाचा, अन्य परिजन आए थे।
विज्ञापन
पांच बहनों का इकलौता भाई था सत्यम
सत्यम पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसके माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो गई थी। दो बहनों की शादी कंडेला में हुई थी। बाकी तीनों बहनें भी विवाहित हैं। सत्यम अपने गांव नसरौली बरवाला के मकान में अकेला रह गया था। जिस कारण करीब चार साल पहले सत्यम कंडेला आकर अपनी बहन मधु के पास रहने लगा था। सत्यम की असमय मौत से उसकी बहनों और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हो सकता था भीषण हादसा
कैराना से शामली जा रही प्राइवेट बस में अधिक सवारियां सफर कर रही थीं। जिस कारण कंडेला बस अड्डे पर छात्र सत्यम, लखन के अलावा अन्य छात्र बस की छत पर चढ़ गए। सत्यम का हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया। करंट लगने से सत्यम को बस की छत से नीचे सड़क पर जा गिरा। सत्यम के करंट की चपेट में उसका साथी लखन भी आ गया। ऐसे में अगर कुछ पल के लिए कोई तारों से चिपका रह जाता तो बस में सफर कर रही सवारियों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।