फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student accused of assault, away from police

छात्र के हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Wed, 27 Nov 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Student accused of assault, away from police
छात्र के हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
विज्ञापन

शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली में चाकू के हमले में घायल कक्षा 11 के छात्र की हालत में सुुुुधार है। उधर, पुलिस ने आरोपी छात्र की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

गांव मुंडेट के निकट स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में मंगलवार सुबह छात्रों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान गांव मालेंडी निवासी कक्षा 11 के छात्र अमित शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया था। पेट में चाकू लगने से छात्र घायल हो गया था। गंभीर हालत में छात्र को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार शाम घायल छात्र के चाचा सोमदत्त शर्मा की तरफ से गांव कुड़ाना निवासी इंटर के छात्र के खिलाफ मारपीट कर चाकू मारने का मुकदमा दर्ज कराया था। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्र को स्कूल से रेस्टीकेट कर दिया था। बुधवार को थाना प्रभारी कर्मवीर सिह ने बताया कि घायल छात्र की हालत में सुधार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी छात्र की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। आरोपी की तलाश की जा रही है। उनका कहना है कि घायल छात्र के स्वस्थ होने और आरोपी छात्र के पकड़े जाने पर झगड़े का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed