फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strengthen the organization to fight for rights: Tikait

हक की लड़ाई के लिए संगठन को बनाए मजबूत : टिकैत

Mon, 18 Dec 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization to fight for rights: Tikait
ऊन में किसान यूनियन कार्यालय का उद्वघाटन करते टिकैत
ऊन (शामली)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को सामाजिक बुराई को दूर करने तथा अपने हकों की लड़ाई के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठित होने पर ही किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत कस्बे में थानाभवन मार्ग पर कांशीराम आवास के निकट मैदान में आयोजित की गई। पंचायत में आने से पूर्व भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने तहसील के पास यूनियन के कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद वे ट्रैक्टर चलाकर काफिले के साथ पंचायत स्थल पर पहुंचे। पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि शादी में खर्च कम करो व मृत्यु भोज पर रोक लगाई जाए। जन्मदिन व त्योहार पर कम से कम खर्च किया जाना चाहिए। खर्च घटाकर ही किसान अपना जीवन यापन कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। संगठन पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी अपने गांव में 25 सदस्य नहीं बनाएगा, उसका पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने सहकारी समिति स्तर पर अध्यक्ष बनाने की बात भी कहीं। उन्होंने संगठन के पदाधिकारी को अति शीघ्र ट्रैक्टर प्रमुखों की सूची देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में भाव तय हो गया, यूपी में नहीं
भाकियू प्रवक्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में गन्ने का भाव तय हो गया लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी तक गन्ने का भाव तय नहीं हुआ। सरकार आपकी जमीन पूंजीपतियों को देने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। मंडी खत्म कर बिहार में किसानों को मजदूर बना दिया। ऐसे ही नए कानून बनाकर केंद्र सरकार पूरे देश के किसानों को मजदूर बना देगी। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। गन्ना मूल्य तय न होने पर शीघ्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

सरकार नहीं चाहती किसान को फायदा हो
एथेनॉल बनाने पर रोक लगाने के फैसले की आलोचना करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसान को फायदा ना हो जाए इसलिए यह रोक लगाई गई है। उन्होंने गांव में हुक्का पंचायत आयोजित करने पर जोर दिया। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने पोल्ट्री फार्म पर किसान हितों को नजरअंदाज करने, एमएसपी कानून पर आंदोलन पार्ट 2 करने के लिए किसानों को तैयार रहने का आह्वान किया। पंचायत को मंडल महामंत्री गुरु मेल बाजवा, अनिल मलिक, कपिल खाटियान, आशीष चौधरी, महिला विंग की जिला अध्यक्ष कविता चौधरी, छत्तीसगढ़ से आए ललिता सूर्यवंशी, ओमपाल मलिक ने भी संबोधित किया। पंचायत में की अध्यक्षता शौकिन्द्र सिंह व संचालन देवराज सिंह ने किया। पंचायत में चौधरी देवेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, राजेंद्र चेयरमैन, तेजपाल गुर्जर, मुस्तकीम प्रधान गढी अब्दुल्ला, योगेश शर्मा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, बुढ़ियान खाप के अध्यक्ष सतवीर सिंह, राठी खाप के बाबा कालूराम, खादर खाप के अनिल चौधरी, अरविंद खोड़समा, नवाब सिंह चौसाना, अशोक कुमार, प्रदीप चेयरमैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed