जयंत की जनसभा सफल बनाने को बनाई रणनीति
शामली। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने शामली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में किसान-मजदूरों व नौजवानों को जनसभा में ले जाएंगे। जनसभा को सफल बनाने को सभी नेता व कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे। सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने की। सभा में तरसपाल मलिक, प्रसन्न चौधरी, सतवीर पंवार, ऋषिराज राझड़, अशरफ अली खान, राव वारिस, हरेंद्र ताना, वाजिद अली, अरविंद पंवार, सतेंद्र मालैंडी, अरविंद झाल, आशीष, विशाल, डॉ. सऊद हसन, सुरेंद्र गंदेवड़ा, सोनू कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।