{"_id":"5b118e334f1c1bfd6e8b5bbf","slug":"storms-and-rain-caused-by-electricity-power-supply-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश से आफत, बिजली आपूर्ति ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश से आफत, बिजली आपूर्ति ठप
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
आंधी में टूटी पेड़ की शाखा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में दिनभर भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रात करीब सात बजे तेज हवा के साथ तूफान आया, जिस कारण होर्डिंग, बैनर और पेड़ गिर गए। सैकड़ों स्थानों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस कारण जिलेभर में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन भर भीषण गर्मी पड़ी। तापमान भी अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम तक गर्मी की यही स्थिति रही। इसके बाद रात करीब सात बजे एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी शुरू होने पर अंधेरा छा गया। तूफान के कारण शहर में एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, मुजफ्फरनगर मार्ग, बुढ़ाना रोड, कैराना रोड और करनाल रोड पर कई जगह होर्डिंग टूट कर गिर गए। इसके अलावा कांधला क्षेत्र में गंगेरू रोड पर पेड़ धराशायी हो गया, जिस कारण वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई। वहीं, जिले भर में एक सौ से ज्यादा स्थानों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिस कारण शामली, झिंझाना, थानाभवन, कांधला, कैराना, झिंझाना, ऊन और चौसाना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इसके अलावा आंधी के कारण आम उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ। बागों में आम की फसल टूट गई।
आम उत्पादक मोहम्मद रहीस का कहना है कि बागों में तूफान के कारण आम टूटकर गिरने पर भारी नुकसान हुआ है। क्योंकि आम पकने की स्थिति में आ रहा है। वहीं, शामली के मोहल्ला नोकुआ रोड पर इस्लाम के मकान का छज्जा भी तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। उधर, कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी वकील की गांव झाड़खेड़ी में कृषि भूमि है। वहां पर भूसे के कूप रखे हुए हैं। आंधी के दौरान ही भूसे के कूप में अज्ञात कारण से आग लग गई। सूचना मिलने पर किसान वकील और उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रात करीब पौने नौ बजे दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आग बुझाई जा सकी। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि तूफान के कारण काफी स्थानों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसी कारण बिजली आपूर्ति बंद की गई है। कुल कितने स्थानों पर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई, शनिवार सुबह पूरा आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
बाजार में मची भगदड़
शुक्रवार शाम करीब सात बजे जब अचानक तूफान आया, तब बाजार में खासी चहल पहल थी। तूफान के कारण ही व्यापारियों ने धड़ाधड़ दुकानें बंद करनी प्रारंभ कर दीं और दुकानें बंद करके व्यापारी अपने घर रवाना हो गए। वहीं, बाजार में खरीदारी करने आए लोग भी आपाधापी में अपने घर की तरफ भागे।
बूंदाबांदी होने पर मिली गर्मी से राहत
जिले भर में तेज आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली। शुक्रवार को दिन भर भीषण गर्मी पड़ी, तो कई दिन से सूरज की तपिश बदलन झुलसा रही थी। बूंदाबांदी के कारण गर्मी दूर हो गई। देर रात तक बूंदाबांदी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन