फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stopped Jhajjam rain, heat relief

रुक रुक हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Tue, 16 Jul 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Stopped Jhajjam rain, heat relief
शामली की नेहरू मार्केट में जलभराव से गुजरतीं युवती और महिला। - फोटो : SHAMLI
शामली। रविवार को आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश सोमवार की दोपहर तक रुक-रुक कर होती रही। इस बारिश से शहर में जहां कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं पारा लुढ़कने से मौसम ठंडा हो गया और गर्मी से राहत मिली। जिला मुुख्यालय पर 30 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

रविवार की आधी रात से सोमवार को दोपहर तक जारी रही बारिश से शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, नगर पालिका रोड, नेहरू रोड, टंकी रोड़, माजरा रोड़, ब्लाक रोड़, मोहल्ला पंसारियान, मोहल्ला बरखंडी में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे के अंडरपास में भी पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। इस बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर, शाम को धूप निकलने और 11 किमी हवाएं चलने से मौसम सामान्य हो गया। पूूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि रविवार से लेकर सोमवार सुबह आठ बजे तक 25 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद दोपहर बारह बजे तक पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि इस सप्ताह झमाझम बारिश होगी। मंगलवार को भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए वरदान साबित हुई बारिश
एक सप्ताह से रुक-रुक हो रही झमाझम बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। बारिश से ईख, धान और हरे चारे की फसलों को फायदा पहुंचा है।
बारिश से मकान की छत गिरी, परिवार सुरक्षित
थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला मुजाबरान निवासी जमीला के पति की मृत्यु हो चुकी है। बेटा बिलाल बाहर मजदूरी करने के लिए गया है। फिलहाल घर में जमीला के साथ पुत्रवधु अफसाना, पौत्री सोनम, अरशा, इकरा, पौत्र आरिफ, अरशम व अकशद रहते हैं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी समय हुई बारिश में मकान की कच्ची छत भरभराकर नीचे गिरने लगी। इसका आभास होते ही पूरा परिवार उठकर बाहर की ओर भागा। परिजन घर से बाहर निकलते ही थे कि मकान की छत नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान जमीला ने बताया कि वह कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनका फार्म स्वीकृत नहीं किया गया है। थाना प्रभारी संदीप बालियान के अनुसार परिवार की डूडा विभाग के अधिकारियों से बात कराई गई है, जिसमें उन्होंने शीघ्र मकान बनवाने का आश्वासन दिया है।

उधर, मोहल्ला निवासी वसीला, कल्लू, शहनाज, अशगरी, निशा ने बताया कि वह भी पात्र होने के कारण कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed