{"_id":"60f1ce278ebc3ec2061da89b","slug":"stop-misuse-of-water-gaurav-shamli-news-mrt5476980154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का दुरुपयोग रोकें : गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का दुरुपयोग रोकें : गौरव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के कांधला ब्लाक के ताहिरपुर भभीसा गांव में 22 जुलाई तक चलने वाले अटल भूजल सप्ताह शुक्रवार से शुुरू हो गया। इस मौके पर तालाब की खोदाई की गई। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता गौरव भारद्वाज ने अटल भूजल सप्ताह के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार, जल संरक्षण और पानी का सदुपयोग की जानकारी दी।
शुक्रवार को कांधला ब्लाक के ताहिरपुर भभीसा गांव के बीआरसी में अटल भूजल सप्ताह का शुभारंभ ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। अटल भूजल सप्ताह के दौरान भभीसा गांव मेें सतियो वाले तालाब का मनरेगा योजना अंतर्गत चयनित तालाब का जीर्णोद्धार कराने के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान किया।
लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता गौरव भारद्वाज ने बताया कि जिले मेें भूजल गिरता जा रहा है। इससे जिले के सभी ब्लाक डार्क श्रेणी में आ गए हैं, यदि भूजल दुरुपयोग नहीं रोका गया तो पानी संकट हो जाएगा। मौके पर लघु सिंचाई विभाग के अमित कुमार एवं भूपेंद्र कुमार, शोकेंद्र सिंह द्वारा वर्षा जल को संरक्षण करने एवं पानी के सदुपयोग बचाव एवं तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना के बारे मेें बताया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रणधीर सिंह ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला।