फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stomach ache today... more investigation to be done after 40 days

Shamli News: पेट में दर्द है आज... और जांच होगी 40 दिन बाद

Sun, 11 Feb 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 11 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Stomach ache today... more investigation to be done after 40 days
शामली के जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंची महिला अंजू। संवाद
शामली। मरीज के पेट में दर्द आज है, लेकिन अल्ट्रासाउंड जांच 40 दिन बाद होगी। जांच के बाद इलाज शुरू होगा। यह सुनने में अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ यही हो रहा है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 40 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। इस वजह से मरीज बीमारी को लेकर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच की सुविधा तो चालू है, लेकिन मरीजों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह ये है कि जांच समय पर नहीं होती, जिस कारण उपचार भी शुरू नहीं होता। शनिवार को अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को 30 मार्च की तारीख दी गई। कई मरीज पेट में तेज दर्द होने की शिकायत लेकर अस्पताल में पहुंचे, लेकिन उनकी अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं हो पाई। मरीज इधर से उधर भटके, लेकिन डाॅक्टरों ने साफ तौर पर कह दिया कि कि उन्हें जो तारीख दी गई है, उसी दिन अल्ट्रासाउंड जांच होगी। इसके बाद मरीजों को निराश होकर वापस जाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

एक दिन में होती है 20 अल्ट्रासाउंड जांच
जिला अस्पताल में एक दिन में 20 से 25 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। रेडियोलोजिस्ट डॉ. केके आहूजा ने बताया कि सामान्य रोगी को जांच के लिए आगे की तारीख दी जाती है। इमरजेंसी वाले मरीजों की जांच उसी दिन की जाती है। लगभग आधी जांच इमरजेंसी में होती है। गर्भवती महिलाओं की भी जांच रोज हो रही है। अल्ट्रासाउंड कम होने के बारे में उन्होंने कहा कि एक मशीन पर इतने ही अल्ट्रासाउंड एक दिन में हो पाते हैं। इसके अलावा उन्हें अल्ट्रासाउंड के अलावा एक्सरे की रिपोर्ट भी तैयार करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले मरीज
केस एक-
मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी 35 वर्षीय अंजू ने बताया उसे पेट में दर्द की शिकायत है। वह 40 रुपये खर्च कर जिला अस्पताल आई। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा है, लेकिन अस्पताल में उन्हें 30 मार्च की तारीख दी गई है।
केस दो-
कस्बा बनत निवासी सुभाष, अपनी पत्नी के साथ 15 वर्षीय बेटी रश्मि के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। सुभाष ने बताया कि जिला अस्पताल आने में 90 रुपये खर्च हुए। इतने ही रुपये वापस जाने पर खर्च होंगे। बेटी के पेट में तेज दर्द है और उल्टी भी होती है। अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए 30 मार्च की तारीख दी गई है। उन्होंने डाक्टर को बेटी की परेशानी बताई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उसे मजबूरी में प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। इनके अलावा शनिवार को उमेश, युनूस, प्रतिभा, कमरजहां व नाजमीन आदि मरीज अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंचे। इन सभी को 30 मार्च की तारीख देकर भेज दिया गया।

जिला अस्पताल में एक रेडियोलोजिस्ट व एक अल्ट्रासाउंड मशीन है। एक दिन में करीब 20 अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं। मरीज ज्यादा होने के कारण आगे की तारीख दी जाती है। इमरजेंसी वाले मरीजों की अल्ट्रासाउंड की जांच उसी दिन कराई जाती है।
- डॉ. अशोक कुमार, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed