{"_id":"61b250d1048676419a31e701","slug":"stf-is-collecting-evidence-in-non-districts-regarding-the-accused-shamli-news-mrt5683623147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को लेकर आसपास के जिलों में साक्ष्य तलाश रही एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों को लेकर आसपास के जिलों में साक्ष्य तलाश रही एसटीएफ
विज्ञापन
आरोपियों को लेकर गैर जनपदों में साक्ष्य जुटा रही एसटीएफ
शामली। यूपी टीईटी पेपर लीक करने के प्रकरण में पुलिस कस्टडी रिमांड पर आए तीन आरोपियों को एसटीएफ पूछताछ के बाद केस से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए आसपास के जिलों में लेकर जाना बताया गया है।
पिछले महीने 28 नवंबर को यूपी टीईटी परीक्षा के दिन सुबह एसटीएफ मेरठ ने शामली क्षेत्र में तीन आरोपियों रवि पंवार निवासी गांव नाला, मनीष उर्फ मोनू निवासी झाल और धर्मेंद्र निवासी बुटराड़ी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से टीईटी का मूल प्रश्नपत्र, कई फोटोकॉपी, 17 हजार रुपये और कार को बरामद की थी। एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तरफ से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने टीईटी का पेपर मथुरा में गौरव से पांच लाख रुपये में खरीदना बताया था। एसटीएफ ने बाद में गौरव निवासी अलीगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया था।
कोर्ट की स्वीकृति मिलने पर पुलिस और एसटीएफ से आरोपी रवि पंवार, मनीष और धर्मेंद्र को पांच दिन के रिमांड पर लाकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस को मंगलवार से पांच दिन का रिमांड मिला है। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर इस प्रकरण से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस व एसटीएफ उन्हें गैर जनपदों में ले जाकर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना कि टीईटी पेपर लीक प्रकरण के तार मथुरा व मेरठ से जुड़े होने के कारण एसटीएफ इन जिलों में आरोपियों को लेकर गई है। हालांकि अधिकारिक तौर पर पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस केस की जांच एसटीएफ कर रही है। एसटीएफ के अधिकारी ही इस बारे में जानकारी दे पाएंगे।