फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   STF caught three including the chief son who leaked the paper

एसटीएफ ने पेपर लीक करने वाले प्रधान के पुत्र समेत तीन दबोचे, एक फरार

Sun, 28 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
STF caught three including the chief son who leaked the paper
यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में शामली से गिरफ्तार तीनों आरोपी। - फोटो : shamli
शामली। एसटीएफ मेरठ की टीम ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा आरोपी मौके से फरार हो गया। टीम ने मेरठ-करनाल हाईवे पर बुटराड़ी बिजलीघर के पास से उन्हें गिरफ्तार किया है। एक आरोपी गांव झाल के प्रधान का पुत्र है। एसटीएफ ने उनके कब्जे से टीईटी का ऑरिजनल प्रश्नपत्र, नौ सैट फोटो कॉपी, 17 हजार रुपये, मोबाइल और कार बरामद की है।
विज्ञापन

उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर के लीक होने की आशंका के चलते एसटीएफ मेरठ की टीम शामली जिले में रात से ही सक्रिय थी। टीम में इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एक हेड कांस्टेबल व पांच कांस्टेबल थे। एसटीएफ टीम को शामली क्षेत्र में पेपर लीक करने वाले गैंग के होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह एसटीएफ टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बुटराड़ी बिजलीघर के निकट कार सवार तीन युवकों को दबोच लिया जबकि चौथा युवक मौके से फरार हो गया। एसटीएफ टीम के इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए युवकों के पास बैग से टीईटी का ऑरिजनल प्रश्नपत्र और उसकी फोटो कॉपी के नौ सैट मिले। इसके अलावा 17 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली में आरोपियों से एसटीएफ ने पूछताछ की। एसटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम मनीष उर्फ मोनू निवासी गांव झाल, धर्मेंद्र निवासी गांव बुटराड़ी और रवि पंवार निवासी गांव नाला है, जबकि फरार आरोपी का नाम अजय उर्फ बबलू निवासी गांव नाला है। चारों आरोपी शामली जनपद के निवासी है और किसान परिवार से हैं। पकड़ा गया आरोपी मनीष उर्फ मोनू गांव झाल के प्रधान देवेंद्र मलिक का पुत्र है। इस मामले में एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तरफ से शहर कोतवाली में सभी आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसटीएफ टीम का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों का गैंग है, जो पूर्व में भी पेपर लीक करने के मामलों में शामिल होने की संभावना है। जांच के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...........
पांच लाख रुपये में मथुरा से खरीदा था प्रश्नपत्र
शामली। एसटीएफ के इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि उन्होंने टीईटी का प्रश्नपत्र मथुरा में गौरव निवासी गांव हजियापुर थाना टप्पल जिला अलीगढ़ से पांच लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने प्रश्नपत्र बेचने के लिए 50 अभ्यर्थियों से संपर्क कर लिया था और एक अभ्यर्थी को 50 हजार रुपये में बेचना तय किया था। एक युवक से उन्होंने 50 हजार रुपये एडवांस लिए थे। रविवार सुबह परीक्षा से पहले वे कार से अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र बेचने के लिए जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही रास्ते में एसटीएफ की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

कोट
एसटीएफ मेरठ की टीम ने टीईटी का पेपर लीक करने वाले तीन आरोपियों को शामली से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों के पास से कार, एक ऑरिजनल पेपर, कुछ फोटो कॉपी व नकदी बरामद हुई है। आरोपियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सुकीर्ति माधव, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed