फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stay safe by getting vaccines, beat Corona

टीके लगवाकर सुरक्षित रहे, कोरोना को दे मात

Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Stay safe by getting vaccines, beat Corona
शामली। जिले में 12 से 14 साल के किशोरों में टीके लगवाने को लेकर उत्साह है, लेकिन 25 दिन में एक चौथाई लक्ष्य ही पूरा हो चुका है। इसे देखें तो टीकाकरण की गति अभी रफ्तार नहीं पकड़ रही है। टीकाकरण के प्रति जागरूक लोगों का कहना है कि टीके लगवाकर सभी को कोरोना से खुद को सुरक्षित कर लेना चाहिए। सभी टीके लगवाकर कोरोना को मात देने में सहयोग करें।
विज्ञापन

जिले में पिछले महीने 16 मार्च से 12 से 14 साल के किशोरों को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ था। 25 दिन में लक्ष्य का 24.95 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। इससे पहले 15 से 18 साल के किशोरों को टीकाकरण शुरू हुआ था। उस समय टीकाकरण की गति तेज होने से करीब एक महीने में ही टीकाकरण लक्ष्य के करीब पहुंच गया था। उसे देखते हुए 12 से 14 साल के किशोरों में टीकाकरण की गति धीमी ही चल रही है। टीकाकरण के प्रति जागरूक लोगों का कहना है कि टीका ही कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है। टीका लगवाकर कोरोना से खुद सुरक्षित होना चाहिए। सभी को टीका लगेगा तो कोरोना को हराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

गांव भाज्जू निवासी अमरजीत का कहना है कि वह टीके की दोनों डोज लगवा चुका है। टीके से कोई नुकसान नहीं है। कोरोना से बचना है तो टीका लगवाना जरूरी है। इसलिए सभी लोगों को टीका लगवाकर कोरोना से खुद को ओर अपने परिवार को सुरक्षित कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कांबोज कालोनी निवासी तरूण जैन ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने टीके की दोनों डोज ली है। उन्हें कोई समस्या नहीं आई। सभी अपने परिवार और किशोर उम्र के बच्चों को टीका लगवाकर कोरोना को मात देने में अपना सहयोग दे।

शहर के गोशाला रोड निवासी मीरा वर्मा ने बताया कि वह कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगवा चुकी है और दूसरे लोगों और महिलाओं को भी टीके लगवाने के लिए प्रेरित करती हैं। टीका ही कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय है। सभी को टीका लगवाना चाहिए और अपने किशोर उम्र के बच्चों को भी टीका लगवाकर परिवार को सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed