{"_id":"5f664cf08ebc3e328e405bf3","slug":"stadium-will-be-sold-in-buffalo-shamli-news-mrt5021541181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसवाल में मिलेगी स्टेडियम की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसवाल में मिलेगी स्टेडियम की सौगात
विज्ञापन
शामली भैसवाल गांव के पास खेल स्टेडियम के लिये चयन की गई भूमि।
- फोटो : SHAMLI
शामली। नवीन जिला मुख्यालय पर युवाओं को स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है। भैंसवाल गांव के जंगल में करीब 12 एकड़ भूमि में जिला स्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्टेडियम का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इसकी मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को स्टेडियम मिल जाएगा।
शामली जिला मुख्यालय बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर के किनारे मुंडेट गांव के जंगल में जिला संयुक्त अस्पताल और सीएमओ कार्यालय के बीच में जिला स्तरीय स्टेडियम के लिए भूमि का चयन किया था। एक मार्च को सीएम योगी के शामली आगमन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मेडिकल कालेज की स्थापना किए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित भूमि को मेडिकल कालेज के लिए आरक्षित कर दिया था और शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। पिछले छह माह से जिला प्रशासन खेल स्टेडियम के लिए भूमि की तलाश कर रहा था। जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के लिए 12 एकड़ भूमि का पूर्वी यमुना नहर के पास भैंसवाल गांव के जंगल में चयन कर लिया गया है। खेल स्टेडियम के लिए भूमि पूर्वी यमुना खंड की है। भैंसवाल गांव के प्रधान नवीन कुमार ने बताया कि खेल स्टेडियम के लिए चयनित की गई भूमि भैंसवाल गांव के यात्री प्रतीक्षालय के पास सड़क के दोनों ओर है। तीन माह पूर्व खेल स्टेडियम के लिए आरक्षित भूमि का एसडीएम सदर संदीप सिंह ने लेखपाल, कानूनगो के साथ स्थलीय निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट डीएम शामली जसजीत कौर कोर भेजी थी, जिसे शासन को भेजा जा चुका है।
-----------
स्मार्ट गांव के लिए चयनित थी भूमि
गांव भैंसवाल में स्टेडियम के लिए चुनी गई भूमि को सपा सरकार में स्मार्ट गांव के लिए चुना गया था। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने बताया कि इस भूमि में खेल स्टेडियम, प्रेक्षागृह, खेल मैदान का निर्माण प्रस्तावित था। इसके लिए पांच करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित था।
विज्ञापन
------------
- जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के लिए 12 एकड़ भूमि का चयन करके डीएम जसजीत कौर के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। - शंभूनाथ तिवारी, सीडीओ