फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sports stadium to be built in Bhainswal with 45.67 crores

भैंसवाल में 45.67 करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम

Sat, 14 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sports stadium to be built in Bhainswal with 45.67 crores
शामली भैसवाल में खेल मैदान की भूमि - फोटो : SHAMLI
भैंसवाल में 45.67 करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम
विज्ञापन

शामली। खेलो इंडिया के तहत जिला मुख्यालय के भैंसवाल गांव में 45.67 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम बनेगा। प्रदेश सरकार ने भैंसवाल में बनने वाले खेल स्टेडियम के लिए जिला मुख्यालय से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।
भैंसवाल गांव के जंगल में 4.5100 हेक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। खेलो इंडिया योजना के तहत करीब एक साल पूर्व 45.67 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा गया था। हालांकि राजस्व परिषद में भूमि आवंटन अभी लंबित है।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश ने बताया कि शासन से खेलो इंडिया के तहत भैंसवाल गांव में 45.67 करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। शासन से खेल स्टेडियम का प्रस्ताव केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेज दिया है। सरकार से जल्द ही धनराशि की स्वीकृति और निर्माण शुरू होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी से मिले थे गन्ना मंत्री सुरेश राणा
भैंसवाल खेल स्टेडियम के संबंध में प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी से गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मुलाकात करके शामली जिले में खेल स्टेडियम के लिए धनराशि स्वीकृति किए जाने की सिफारिश की है। वह केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम के मंत्री अनुराग ठाकुर को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा पत्र लिखकर स्टेडियम के निर्माण के प्रस्ताव की स्वीकृति और धनराशि जारी कराने का अनुरोध भी कर चुके हैं। मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि स्टेडियम का निर्माण होने से जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सुविधाओं के अभाव में उन्हें दूसरे राज्यों या जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेेंगे।
स्टेडियम में खिलाड़ियों को ये मिलेंगी सुविधाएं
- खिलाड़ियों को स्टेडियम में सभी इंडोर व आउटडोर खेलों की सभी सुविधाएं मिलेंगी। दौड़ के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। एथलेटिक्स के अलावा कुश्ती, कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, क्रिकेट, तैराकी, तीरंदाजी आदि खेलों के प्रशिक्षण के इंतजाम किए जाएंगे।

40 लाख से सुधरेगी उधम सिंह खेल स्टेडियम की दशा
शामली। शहर के नवीन मंडी स्थल के पीछे स्थित अमर शहीद उधम सिंह ग्रामीण खेल स्टेडियम की 40 लाख रुपये की लागत से दशा सुधारेगी।
शहर के नवीन मंडी स्थल के पीछे 20 बीघा भूमि में अमर शहीद उधम सिंह ग्रामीण खेल स्टेडियम का शिलान्यास 21 साल पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री हुकुम सिंह ने किया था। काफी समय से अमर शहीद उधम सिंह खेल स्टेडियम खस्ता हाल में है। कुछ दिन पूर्व डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने खेल स्टेडियम में पहुंचकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद डीएम ने स्टेडियम की दशा सुधारने के लिए 40 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर सहारनपुर के मंडलायुक्त को भेजा था। तत्कालीन मंडलायुक्त ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व सचिव को काम करने के निर्देश दिए थे। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के जेई जयकरण सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर उधम सिंह खेल स्टेडियम कार्य मरम्मत के लिए धनराशि भेज दी गई है। जिला युवा कल्याण अधिकारी आरएस तोमर ने बताया कि खेल स्टेडियम की मरम्मत के लिए धनराशि खर्च होने के बाद दशा सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed