फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Special counselling workshop concludes, boosts self-confidence

Shamli News: विशेष काउंिसलिंग वर्कशॉप का समापन, आत्मविश्वास की बढ़ोतरी

Sat, 13 Dec 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Special counselling workshop concludes, boosts self-confidence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के बीएसएम स्कूल में पिछले एक माह से चल रही वर्कशॉप का सपापन हुआ, जिसमें मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की।
विद्यार्थियों के सर्वाधिक विकास, मानसिक सुदृढ़ता, सकारात्मक शिक्षण वातावरण को सशक्त बनाने के लिए 14 नवंबर से 13 दिसंबर तक विशेष काउंसलिंग सत्र एवं कॅरिअर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। काउंसलर एकांशी चौधरी ने विद्यार्थियों के व्यक्तिगत एवं सामान्य समस्याओं जैसे कि भावात्मक चुनौतियां, पढ़ाई का दबाव, शिक्षक-अभिभावक के साथ संवाद, सीखने की कठिनाइयां आदि पर विस्तार से चर्चा की। वर्कशॉप में कक्षा 3, 4 और 5 के लिए बुलिंग एवं हैरसमेंट का महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों को बताया गया कि बुलिंग क्या है, इससे कैसे बचें और ऐसी स्थिति में किससे व कैसे मद्द लें। कक्षा 6 में सकारात्मक एवं प्रभावशाली संवाद पर सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बेहतर बातचीत कला, आत्म अभिव्यक्ति के कौशल सिखाए गए। कक्षा 7 से 10 तक डिस्ट्रिक्ट काउंसलिंग सत्र लिए गए, जिसमें क्रोध नियंत्रण, भावना प्रबंधन, भावनाओं को स्वस्थ तरीके से व्यक्त करने की तकनीके सिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्रयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। समय प्रबंधन, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, शैक्षणिक, सकारात्मक कंटेंट का चयन, डिजिटल सुरक्षा और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार आदि के बारे में भी बताया गया। कक्षा 12 की वर्कशॉप में कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को उनकी स्ट्रीम के अनुसार उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के बारे में बताया गया। भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, एडजस्टमेंट, प्रोफेशनल व्यवहार, तैयारी के विषय में मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि किसी भी स्ट्रीम में रहकर वे अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।

प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का माध्यम ही नहीं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का केंद्र है। इन काउंसिलिंग सत्रों ने विद्यार्थियों में भावनात्मक मजबूती, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच को भी विकसित किया है। मैनेजर छाया सिंह और चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने भी छात्रों को कहा कि आज के दौर में केवल पुस्तक ज्ञान ही नहीं, बल्कि भावनात्मक संतुलन, व्यवहारिक कौशल और सही दिशा का ज्ञान भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed