फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Special cleanliness drive launched in the city

पालिकाकर्मियों ने शहर में चलाया विशेष सफाई अभियान

Thu, 07 Apr 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive launched in the city
शहर के नया बाजार में सफाई अभियान चलाते पालिका कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
शहर में चलाया विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन

शामली। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के साथ ही नवरात्र और रमजान को लेकर शहर के कई मोहल्लों में पालिका कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण प्रक्रिया चल रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जिले में किसी भी निकाय में किसी भी दिन भारत सरकार की टीम शहर और कस्बों की सफाई व्यवस्था परखने के लिए पहुंच सकती है। इसे लेकर शहर और कस्बों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सर्वेक्षण टीम किसी भी वार्ड व मोहल्ले में जाकर लोगों से भी शहर की सफाई व्यवस्था का फीड बैक भी लेगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह, खाद एवं सफाई निरीक्षक आदेश सैनी के निर्देशन में वार्ड तीन और वार्ड 25 के सफाई नायक प्रदीप मायूस के साथ सफाई कर्मियों ने गांधी चौक, अंसरियान, नया बाजार, फूल मार्केट, बड़ा बाजार आदि मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाया और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर देवीदास, धर्म पारचा, दिनेश कुमार, काला, राजेश, सनी, नरेश, अमित चावला, विनोद कुमार, नरेश, आरती देवी, सुमन देवी, सोनिया, बबीता आदि कर्मियों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed