फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Special checking campaign will be run on 15 ghats

15 घाटों पर चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

Sat, 01 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Special checking campaign will be run on 15 ghats
कैराना (शामली)। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बॉर्डर मीटिंग शुक्रवार को हुई। इस दौरान चुनाव में इस्तेमाल होने वाली अवैध शराब, धन बल और अन्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाने का खाका तैयार किया गया। 15 घाटों की सूची का दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने आदान-प्रदान कर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कैराना कोतवाली क्षेत्र की यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर स्थित यूपी हरियाणा बॉर्डर से आने वाले अवैध शराब हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामान पकड़े जा चुके हैं। वहीं भारत निर्वाचन आयोग तथा डीएम एसपी के निर्देश पर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम संदीप कुमार व सीओ जितेंद्र कुमार ने हरियाणा संभालका तहसील क्षेत्र के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार को यमुना ब्रिज पुलिस चौकी के कार्यालय पर मीटिंग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि आगामी चुनाव में इस्तेमाल होने वाली अवैध शराब, धनबल व अन्य सामग्री पर रोकथाम लगाने के लिए टीम बनाकर 15 घाटों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नाव से यमुना पार करके शराब व अन्य प्रतिबंधित इधर से उधर करने वाले सभी संभावित 15 घाटों की सूची का दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने आदान-प्रदान किया। इस दौरान सहायक आबकारी आयुक्त सहारनपुर डीके गुप्ता, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार, आबकारी विभाग पानीपत के घनश्याम, कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा व हरियाणा के सनौली थाना इंचार्ज रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed