{"_id":"5e5d51678ebc3ec5501f30cb","slug":"special-campaign-to-curb-illegal-liquor-on-holi-shamli-news-mrt4718312108","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर अवैध शराब पर अंकुश के लिए विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर अवैध शराब पर अंकुश के लिए विशेष अभियान
विज्ञापन

शामली। होली पर अवध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाएगा। कच्ची और तस्करी की शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
जिले के यमुना खादर के कई गांव कच्ची शराब बनाने और शराब की तस्करी का केंद्र हैं। होली पर शराब की डिमांड बढ़ने के कारण कच्ची शराब बनाने का धंधा चालू हो जाता है। कच्ची और मिलावटी शराब पीने से लोगों की आंखों की रोशनी जाने और मौत होने का खतरा रहता है। पूर्व में जनपद में मिलावटी शराब से कई लोगों की मौत होने के मामले सामने आ चुके है। होली पर शराब की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए आबकारी और पुलिस विभाग ने 10 मार्च तक संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस अभियान के तहत अवैैध शराब के चिह्नित अड्डों पर निगरानी और जांच, होटल, ढाबों की जांच, तस्करी रोकने को रोड चेकिंग की जाएगी। शामली और कैराना के आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई हैं।
2018 में कमालपुर में पांच लोगों की हुई थी मौत
झिंझाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में अगस्त 2018 में मिलावटी शराब पीने से पांच लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में शराब बेचने वाला भी शामिल था। पांच लोगों की शराब पीने से मौत का मामला लखनऊ तक गूंजा था।
विज्ञापन
होली पर इन गांवों पर रहेगी विभाग की नजर
होली पर आबकारी विभाग ने 14 गांवों को चिह्नित कर उन पर निगरानी शुरू कर दी है। इनमें झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खानपुर कलां, पिंडोरा, नया बांस, कमालपुर, थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर, चंदेनामाल, मंटी हसनपुर, कैराना थाना क्षेत्र में ऊंचा गांव, रामड़ा, सुन्हैटी पठेड़, जगनपुरा, बरनावली, पावटी कलां और कांधला थाने के गांव डुंडूखेड़ा शामिल है। इनके अलावा कैराना और झिंझाना क्षेत्र के खादर के गांवों पर भी पुलिस और आबकारी विभाग की नजर रहेंगी।
कोट
होली पर शराब की अवैध बिक्री और कच्ची शराब बनाने के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए एक मार्च से 10 मार्च तक आबकारी और पुलिस विभाग का संयुक्त विशेष अभियान शुरू किया गया है। दो टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार निगरानी कर रही है। शराब के अवैध धंधे में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- हरिओम सिंह, जिला आबकारी अधिकारी।