फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP took stock of security arrangements by marching on foot

एसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Thu, 13 Oct 2022 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
SP took stock of security arrangements  by marching on foot
शामली कबाडी बजार में पुलिस फोर्स के साथ गस्त करते एसएसपी अभिषेक झा व एएसपी ओपी सिंह - फोटो : SHAMLI
एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

शामली। त्योहारों के मद्देनजर शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में एसपी अभिषेक ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी अभिषेक ने बुधवार रात को आगामी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए शहर के संवेदनशील स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों और धर्म स्थलों के आसपास पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। एसपी ने सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न होने देने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए। जिले के सभी थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed