फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP supported the ongoing farmers' movement in Delhi

सपा ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को दिया समर्थन

Sun, 03 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
SP supported the ongoing farmers' movement in Delhi
शामली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर डॉक्टर सुधीर पंवार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसानों के धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार ने कहा कि सोमवार को केंद्र सरकार से वार्ता पर देश के करोड़ों किसानों की उम्मीदें लगी हुई हैं। उन्होंने मोदी सरकार से किसानों की भावनाओं को समझते हुए नए कृषि क़ानूनों को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता पंवार ने भाकियू शामली के पंडाल में भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान एवं अन्य नेताओं से मुलाकात की। उन्हें पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। आंदोलन स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर डाक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि इस समय सभी किसानों को सभी राजनैतिक दल को इस आंदोलन का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार को केंद्र सरकार से होने वाली वार्ता पर देश के करोड़ों किसानों की उम्मीदें लगी हुई हैं। मोदी सरकार को किसानों की भावनाओं को समझते हुए नए कृषि क़ानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शामली जनपद के विभिन्न गांवों मे 23 दिसंबर से घेरा डालो कार्यक्रम के माध्यम ने नए कृषि क़ानूनों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि सोमवार को भैंसवाल गांवों में घर घर इकट्ठा की गई डेढ़ लाख रुपये की धनराशि दिल्ली जाकर सहेंद्र सिंह के नेतृत्व में समिति भाकियू नेताओं को सौंपेंगी। प्रतिनिधि मंडल में सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, अनुज पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed