{"_id":"272b090116ed6b40c18b1d32355b057f","slug":"sp-office-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
शामली। गांव कुरमाली के पूर्व प्रधान द्वारा पांच लोगों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने चुनावी रंजिश के चलते फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ के नेतृत्व में ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे। एक दिन पूर्व कुरमाली गांव के पूर्व प्रधान सूरजमल ने गांव के पांच लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें जगबीर फौजी को भी आरोपी बनाया गया। पूर्व प्रधान का वर्तमान प्रधान पक्ष से तनातनी चल रही है।
वहीं, गांव की एक महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट भी उस पक्ष के खिलाफ दर्ज है। जिसके चलते हमले का फर्जी मामला बनाया गया है, ताकि उस मामले में समझौता हो सके।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा से मांग की गई कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस दौरान मुख्य रूप से शामिल होने वालों में रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ के अलावा पूर्व प्रधान देवेंद्र, वर्तमान प्रधान प्रदीप कुमार, जगबीर फौजी, अशरफ अली, बिजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, शोकीन और शोभित मौजूद रहे।