फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP candidate Iqra Hasan and Imran Masood came to file their nominations in West UP

Lok Sabha Elections: सपा प्रत्याशी इकरा हसन और इमरान मसूद समेत कई दिग्गज नामांकन करने पहुंचे, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 26 Mar 2024 01:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2024 01:05 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 : वेस्ट यूपी में मंगलवार को कई दिग्गज नामांकन करने पहुंचे हैं। जहां शामली में सपा प्रत्याशी इकरा हसन नामांकन करने पहुंचीं तो वहीं सहारनपुर में इमरान मसूद भी नामांकन करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
SP candidate Iqra Hasan and Imran Masood came to file their nominations in West UP
इकरा हसन और इमरान मसूद नामांकन करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में मंगलवार को कई दिग्गज नामांकन करने पहुंचे। जहां शामली में सपा प्रत्याशी इकरा हसन नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचीं तो वहीं बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी नामांकन करने पहुंचे।

विज्ञापन


उधर, सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद भी नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे। इनके अलावा मुजफ्फरनगर जिले में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने पूर्व सांसद कादिर राना और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के साथ पहुंच कर नामांकन किया। 

विज्ञापन

SP candidate Iqra Hasan and Imran Masood came to file their nominations in West UP
इसरा हसन। - फोटो : अमर उजाला

नामांकन करने पहुंचीं सपा प्रत्याशी इकरा हसन

शामली में सपा प्रत्याशी इकरा हसन दोपहर 12.20 बजे शामली कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार सपा की टोपी लगाकर नामांकन कक्ष के अंदर जाने लगे, जिस पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया। प्रोफेसर डॉ. सुधीर पंवार की पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में प्रोफेसर सुधीर पंवार टोपी उतारकर अंदर गए। इसके अलावा इकरा हसन के भाई विधायक नाहिद हसन को कलक्ट्रेट में जाने से रोक दिया गया। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि टोपी लगाने का अधिकार हर किसी को है। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।

उधर, इकरा हसन के अलावा बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी नामांकन करने पहुंचे हैं।

SP candidate Iqra Hasan and Imran Masood came to file their nominations in West UP
डॉ. संजीव बालियान भी नामांकन करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने पूर्व सांसद कादिर राना और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के साथ पहुंच कर नामांकन किया। कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को सपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वहीं, बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति भी नामांकन करने पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ. संजीव बालियान भी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने कलक्टेट पहुंचे।

विज्ञापन

SP candidate Iqra Hasan and Imran Masood came to file their nominations in West UP
कलक्ट्रेट पहुंचे इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला
नामांकन करने पहुंचे इमरान मसूद

सहारनपुर जनपद में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद भी नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान इमरान मसूद के साथ कई कार्यकर्ता भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed