फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Soni's family gets permanent security

छात्रा सोनी के परिवार को मिले स्थायी सुरक्षा

Sun, 28 Jan 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 28 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Soni's family gets permanent security
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। सोनी हत्याकांड में पूर्व राज्यमंत्री ने सोनी के परिवार के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने सोनी के परिवार को स्थायी सुरक्षा दिए जाने के साथ ही आठ सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को दिया। गांव गढ़ीश्याम निवासी 12 वीं की छात्रा सोनी पुत्री बीरसेन कश्यप की 13 दिसंबर को गांव निवासी अमरपाल ने बलकटी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरपाल व वारदात में नाम प्रकाश में आने पर रोहित , सुरेंद्र, सुंदर को जेल भेजकर रासुका के तहत कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


रविवार को सपा के पूर्व राज्यमंत्री व अखिल भारतीय कश्यप निषाद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह कश्यप सोनी के परिवार से उसके भाई कृष्ण, चाचा सेठपाल सहित 14 लोगों के प्रतिनिधि मंडल को लेकर राज्यपाल रामनाईक से लखनऊ में उनके आवास पर मिले। उन्होंने राज्यपाल से सोनी हत्याकांड के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर पीड़ित परिवार को स्थायी सुरक्षा दिए जाने, एक सदस्य को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी, सरकारी आवास, कृषि पट्टा, आरोपियों पर पॉस्को एक्ट आदि धाराएं बढ़ाए जाने के साथ ही कश्यप समाज की 17 जातियों को आरक्षण दिए जाने सहित 8 सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed