फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Some people found mathematics difficult while others found it to be general knowledge.

Shamli News: किसी को लगा गणित कठिन तो किसी को सामान्य ज्ञान

Sat, 24 Aug 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 24 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Some people found mathematics difficult while others found it to be general knowledge.
शामली। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी काफी उत्साहित रहे। परीक्षा छूटने के बाद किसी ने गणित तो किसी ने सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को कठिन बताया। कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में अटके रहे।
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सुबह की पाली में 10 से 12 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा छूटने के बाद दिल्ली के युवाओं ने प्रश्नपत्र काफी आसान बताया तो राजस्थान और मध्य प्रदेश के युवाओं ने गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को कठिन बताया। दिल्ली के विमल यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी आसान था, उसने 140 प्रश्न हल किए हैं। मेरिट में आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मोरेना जिले के सोनू ने बताया कि उसे गणित के सवाल काफी कठिन थे। जिस कारण उसके काफी सवाल छूट गए है। दिल्ली के शुभम ने बताया कि पेपर आसान था, उसने पूरे 150 सवालों के जवाब दिए हैं। राजस्थान की धोलपुर की प्रियंका ने बताया कि उसे सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन लगे हैं। करंट अफेयर कम और पुरानी सामान्य ज्ञान के प्रश्न ज्यादा थे। जिसने टॉपिक अच्छे से पढ़े हो उसने ही सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का सही जवाब दिया होगा। उसने 123 प्रश्न हल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी वालों ने किया सही, बाहर वालों ने किया गलत
प्रश्नपत्र के सामान्य ज्ञान में पूछा गया था कि नोएडा किस जनपद के अंतर्गत आता है, जिसका जवाब यूपी से बाहर वालों ने अधिकतर गलत दिया है। यूपी वालों ने प्रश्नपत्र में सही जवाब गौतमबुद्ध नगर पर टिक किया था, लेकिन राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकतर युवाओं ने उसे गाजियाबाद के अंतर्गत दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed