{"_id":"fe80b980d3902d0d5b8ad852466eeaf8","slug":"sogwaron-the-marches-alm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोगवारों ने अलम जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोगवारों ने अलम जुलूस निकाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। मोहर्रम की सातवीं तारीख को शिया समुदाय के सोगवारों ने अलम जुलूस निकाला।
बुधवार को नमाज बाद कस्बे के मौहल्ला अंसारियान स्थित इमास बारगाह खुर्द से मोहर्रम की सातवीं तारीख को शिया सोगवारों ने अलम जुलूस निकाला। जुलूस इमाम बारगाह कला पुरानी घास मंडी मैदान पर आकर संपन्न हुआ। अलम जुलूस से पूर्व कस्बे के दोनों इमाम बारगाहों खुर्द और कला में मजलिसों का आयोजन किया।
इसमें ईरान से पहुंचे मौलाना मौहम्मद मेहंदी, मौलाना तहजीबुल हसन आजमगढ़ और शिया जामा मस्जिद कैराना के इमाम मौलाना सैय्यद अजदार हुसैन ने खिताब कर हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार के 72 शहीदों की कुर्बानी पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा हजरत इमाम हुसैन की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने इस्लाम को जिंदा रखने के लिए अपने सारे खानदान की शहादत देकर अजीम मिशाल पेश की। इसमें सदाकत हुसैन, शबी हैदर, सैय्यद काजिम हुसैन, नासिर हुसैन, सरदार हुसैन, सैय्यद रजब अली, सैय्यद मौहम्मद मेहंदी, वसी हैदर, नादिर हुसैन, रोशन अली, हुसैन हैदर, बाकर अली, आसिफ अली, अबरार हुसैन, रहीस हैदर, मेहरबान अली आदि रहे।